{"_id":"663ab3f0d696b59c500e7e97","slug":"five-cases-of-animal-smuggling-registered-54-cows-rescued-from-the-clutches-of-smugglers-samba-news-c-289-1-sjam1009-102498-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी के पांच मामले दर्ज, तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 54 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी के पांच मामले दर्ज, तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 54 गोवंश
Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में पशु तस्करों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए पुलिस थाना सांबा और पुलिस थाना घगवाल में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर 54 गोवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी राजपुरा और पुलिस चौकी रख अंब टाली की पुलिस टीमों ने पशु तस्करी के प्रयासों को विफल कर 47 गोवंश को बचाया है। इन्हें सीमावर्ती मार्ग से पैदल तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस टीमों ने गो तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बचाए गए सभी गोवंश को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं। उधर, मानसर पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर सात गोवंश को बचाया है, जिन्हें मानसर-सुरिंसर रोड के माध्यम से पैदल तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।