{"_id":"617146b5fb267d530d581f15","slug":"five-big-news-ied-recovered-from-passenger-shed-near-baramulla-farooq-abdullah-said-bjp-rss-spreading-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: बारामुला के पास पैसेंजर शेड से आईईडी बरामद, फारूक अब्दुल्ला बोले भाजपा-आरएसएस फैला रहे नफरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: बारामुला के पास पैसेंजर शेड से आईईडी बरामद, फारूक अब्दुल्ला बोले भाजपा-आरएसएस फैला रहे नफरत
Thu, 21 Oct 2021 04:23 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:23 PM IST
सार
आतंकियों द्वारा कश्मीर में सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाई जा रही है। बारामुला स्थित पैसेंजर शेड में भी आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाई गई जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर डिफ्यूज कर दिया। वहीं डैमेज कंट्रोल के लिए जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पहुंचें हैं। इससे पहले पूर्व संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया सहित कई नेता पार्टी से इस्तीफे दे चुके हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में बारामुला के रफियाबाद स्थित सैदपोरा गांव के पास पैसेंजर शेड से गुरुवार को सुरक्षाबल ने आईईडी बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि सैदपोरा गांव के पास आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी बरामद की गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला डैमेज कंट्रोल के लिए दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। इस दौरान पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाकर चुनाव जीतने का काम करती रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस शहादत दिवस पर श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जवानों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागरिकों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी होगी। एलजी बोले जब तक हम जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को जड़ से खत्म नहीं कर देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले तीन दशक से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने और लोगों की हत्याएं करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाते रहे हैं। आतंकवाद के दौरान बम धमाके, ओपन किलिंग और अब छोटे हथियार से टारगेट किलिंग की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
गृहमंत्री अमित शाह की 24 अक्तूबर को जम्मू के भगवती नगर मैदान में होने जा रही महारैली में भाजपा एक लाख लोगों की भीड़ जुटाएगी। अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में शाह की पहली रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........