{"_id":"61711d3669e7846b16310656","slug":"lt-governor-manoj-sinha-will-not-rest-in-peace-till-the-end-of-terrorism-from-the-soil-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद की समाप्ति तक चैन से नहीं बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद की समाप्ति तक चैन से नहीं बैठेंगे
Thu, 21 Oct 2021 01:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:26 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आम नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस शहादत दिवस पर श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जवानों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागरिकों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी होगी। एलजी बोले जब तक हम जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को जड़ से खत्म नहीं कर देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव को चोट पहुंचाने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा। उनका कहना था कि आम नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस से शिकायत व मदद के लिए अब सिर्फ मोबाइल एप पर करें क्लिक, मिलेंगी यह सुविधा
विज्ञापन
एलजी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस कई मोर्चों पर लड़ रही है। केंद्र शासित प्रदेश के सांप्रदायिक माहौल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधों से लड़ने के लिए प्रौद्योगिकी को उन्नत किया जा रहा है।