फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad said: Terrorists are adopting different tactics for three decades, doing open killing

गुलाम नबी आजाद बोले: तीन दशक से अलग हथकंडे अपना रहे आतंकी, कर रहे ओपन किलिंग

Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद का कहना हैकि आतंकियों के खिलाफ सख्त नीतियों के तहत कार्रवाई को अंजाम देने की जरूरत है। साथ ही आतंकियों पर नकेल कसकर उनके हथकंडों के बारे में जानने की कोशिश की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad said: Terrorists are adopting different tactics for three decades, doing open killing
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ट्विटर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले तीन दशक से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने और लोगों की हत्याएं करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाते रहे हैं। आतंकवाद के दौरान बम धमाके, ओपन किलिंग और अब छोटे हथियार से टारगेट किलिंग की जा रही है।

विज्ञापन


आतंकवादियों से निपटने के लिए सख्ती की जरूरत है। आजाद कश्मीर दौरे के बाद बुधवार को जम्मू के दौरे पर पहुंचे। पत्रकारों से औनपचरिक बातचीत में आजाद ने कहा कि कश्मीर के दस और जम्मू संभाग के रामबन जिले से बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडलों ने उनके मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


टारगेट किलिंग की पूरे कश्मीर में निंदा हो रही है। कश्मीर ऐसी हत्याओं के खिलाफ है। आतंकियों के खिलाफ सख्त नीतियों के तहत कार्रवाई को अंजाम देने की जरूरत है। आतंकियों पर नकेल कसकर उनके हथकंडों के बारे में जानने की कोशिश की जानी चाहिए। आजाद का अगले दो दिन जम्मू में रहना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस से शिकायत व मदद के लिए अब सिर्फ मोबाइल एप पर करें क्लिक, मिलेंगी यह सुविधा

इस दौरान वह एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बुधवार को एयरपोर्ट जम्मू में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश साहनी सहित अन्य नेताओं ने आजाद का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस का एक धड़ा आजाद का समर्थक रहा है। आजाद के साथ एआईसीसी जम्मू कश्मीर की प्रभारी व सांसद रजनी पाटिल भी जम्मू के दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed