{"_id":"593c29ee4f1c1b467c8b4586","slug":"first-worships-of-amarnath-yatra-done-in-chandanbadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: चंदनबाड़ी में विधि विधान से हुआ प्रथम पूजन, 29 से शुरू होगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: चंदनबाड़ी में विधि विधान से हुआ प्रथम पूजन, 29 से शुरू होगी यात्रा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2017 का ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पारंपरिक पहलगाम मार्ग के चंदनबाड़ी क्षेत्र में प्रथन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा की सफलता की कामना की गई।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग पर गिरी बर्फ का जायजा लिया। इसके साथ चंदनबाड़ी में निर्माणाधीन असेस कंट्रोल गेट, पिस्सू टाप पर बाहरी जाने का गेट और चंदनबाड़ी में तीस बिस्तर के अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यात्रा के लिए देशभर में दो लाख यात्रियों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया है। सीईओ ने पहलगाम विकास प्राधिकरण, आरएंडबी और पीएचई विभाग को पहलगाम रूट पर मार्ग विकसित करने, विश्राम स्थल का निर्माण और क्षतिग्रस्त ढांचे का निर्धारित समय में मरम्मत कार्य मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था की रोजाना समीक्षा करके खामियां दूर करने को भी कहा। नुनवान आधार शिविर सहित अन्य शिविरों में एसटीपी पर नियमित काम किया जाएगा। उन्होंने सरकारी विभागों और अन्य संबंधित एजेंसियों से युद्ध स्तर पर यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ जितेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त अनंतनाग सईद आबिद रशीद शाह, सीईओ पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी मुश्ताक अहमद सिमनानी, एसडीएम पहलगाम मोहम्मद अशरफ, 8-मद्रास से मेजर आरएस बर्मा, जीएम वर्क्स आरके पंडिता आदि मौजूद रहे।