{"_id":"56e03b054f1c1b0c438b456b","slug":"first-time-evms-will-use-in-municipal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: पहली बार निकाय चुनाव में होगा ईवीएम का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: पहली बार निकाय चुनाव में होगा ईवीएम का प्रयोग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:05 AM IST
सार
- जम्मू कश्मीर में पहली बार होगा कि निकाय चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
- रियासत में पिछले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव साल 2005 में मतपेटी से हुए थे।
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासत में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के प्रयोग को चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल गई है। जम्मू कश्मीर में पहली बार होगा कि निकाय चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने रियासत में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से करवाने की आयोग से अनुमति मांगी थी। आयोग ने चुनाव ईवीएम से करवाने पर अपनी मुहर लगा दी है।
रियासत में पिछले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव साल 2005 में मतपेटी से हुए थे। शहरी स्थानीय निकायों का कार्यकाल 2010 में पूरा हो गया। पिछले करीब छह साल से रियासत में शहरी स्थानीय निकायों का गठन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को निकाय चुनाव जल्द करवाने के लिए सभी औपचारिक प्रक्रियाएं जिसमें मतदाता सूचियों को फाइनल करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।
निकाय चुनाव को जल्द करवाने की दिशा में प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बुधवार नौ मार्च को मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिए गए, ताकि मतदाताओं के दावे व आपत्तियों पर कार्रवाई की जा सकें।