{"_id":"571cf4374f1c1b742f8b52cb","slug":"first-time-budget-pass-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पहली बार मई में पेश होगा रियासत का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पहली बार मई में पेश होगा रियासत का बजट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के इतिहास में पहली बार मई में बजट पेश किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के सात जनवरी को निधन के बाद पीडीपी और भाजपा द्वारा सरकार के गठन में देर करने की वजह से फरवरी-मार्च में जम्मू में होने वाला बजट सत्र नहीं हो पाया।
राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू-कश्मीर संविधान की धारा 53 की उप धारा (1) के अंतर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए 25 मई को श्रीनगर में विधानसभा और विधान परिषद का संयुक्त सत्र बुलाया है।
राज्यपाल ने विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को बुधवार 25 मई को सुबह 11 बजे शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में एकत्रित होने को कहा है। यहां राज्यपाल एनएन वोहरा दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद प्रत्येक सदन संबंधित पीठासीन अधिकारियों की तय समय के अनुसार अलग-अलग बैठक होगी। गवर्नर ने इस संबंध में राज्य सरकार के प्रस्ताव को रविवार को मंजूरी प्रदान कर दी। विधानसभा सचिवालय में सत्र की तैयारी शुरू हो चुकी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 9 मई को दरबार खुलेगा। फिर वहां बजट सत्र की तैयारी तेज होगी।