{"_id":"431330b53ecedf0ef7394b61279c0ed2","slug":"first-solar-park-establish-in-samba-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में बनेगा रियासत का पहला सोलर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में बनेगा रियासत का पहला सोलर पार्क
ओमपाल संब्याल/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सौर ऊर्जा उत्पादन की सबसे बड़ी क्षमता रखने वाली रियासत का पहला सोलर पार्क सांबा में बनने जा रहा है। जेकेडा यानी जम्मू एंड कश्मीर इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेकेडा) 100 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क को मूर्त रूप देने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
इसे न्यूनतम 10 मेगावाट के भागों में भी आवंटित किया जा सकता है। सांबा के दो अलग-अलग गांवों से लगभग पांच हजार कनाल भूमि की शिनाख्त कर भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण होने के बाद अनुमानित 600 करोड़ की लागत वाला यह सोलर पार्क रियासत की सौर ऊर्जा संभावना को भुनाने की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित होगा।
जेकेडा के सूत्रों ने बताया रियासत के पहले सोलर पार्क के लिए कवायद चल रही थी, लेकिन भूमि की तलाश पूरी नहीं हो पा रही थी। जम्मू संभाग के नए जिलों में शुमार सांबा जिला प्रशासन से इस बाबत सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन
जेकेडा द्वारा बताई गई जरूरत के मुताबिक सांबा जिला प्रशासन ने सांबा के मोहर गढ़ में 3368 कनाल और बडला ब्राह्मणा में 1586 कनाल भूमि की पहचान कर पिछले दिनों ही सोलर पार्क के लिए भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। भू हस्तांतरण के बाद जेकेडा टैरिफ बेस्ड बिडिंग करवाएगा। इसमें रिवर्स ऑक्शन प्रणाली के तहत नीलामी होगी।