फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Valley of the country cut off road links

भारी बारिश-बर्फबारी के चलते घाटी का देश से संपर्क कटा

Mon, 26 Oct 2015 09:37 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
Valley of the country cut off road links

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रामबन के पास मग्गर कोट में पस्सियां गिरने से जम्मू-कश्मीर हाईवे बंद हो गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर मार्ग बंद हो गया है। इससे घाटी का देश-दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह मार्ग भी बंद हो गया।
विज्ञापन


कश्मीर के अलावा जम्मू संभाग के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में ताजी बर्फबारी और बारिश से शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 26 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्तूबर से रियासत में मौसम साफ हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रविवार सुबह से ही बादलों के छाए रहने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। घाटी में मौसम के बदलाव से श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बार‌िश

Valley of the country cut off road links

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहां अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया है। गुलमर्ग, जोजिला, पहलगाम में बर्फबारी हुई।

गुलमर्ग में सैलानियों का भारी हुजूम देखने को मिला। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दस डिग्री नीचे रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

कटड़ा में भी अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कठुआ में भी उच्च पवर्तीय इलाकों खासकर नुकनाली माता पर्वत, छत्तरगलां और वासुकी नाग देव स्थान के आसपास बर्फबारी हुई। सुबह से लेकर शाम तक इन इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही।

वहीं निचले इलाकों में बारिश की फुहार से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि 26 अक्तूबर को आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बर्फबारी का सिलसिला थमेगा। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। 27 अक्तूबर से रियासत में मौसम साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed