{"_id":"5f55fa218ebc3e3a211d47fa","slug":"first-ppe-kit-factory-in-jammu-and-kashmir-in-blanket-making-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल बनाने की फैक्ट्री में शुरू कर दी जम्मू-कश्मीर की पहली पीपीई किट फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल बनाने की फैक्ट्री में शुरू कर दी जम्मू-कश्मीर की पहली पीपीई किट फैक्ट्री
Mon, 07 Sep 2020 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
पीपीई किट बनाता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में कारोबार और उद्योग धंधे जहां ठप हो गए हैं। लोगों को स्वास्थ्य की चिंताएं भी सताने लगी हैं। ऐसे में बेडशीट्स, कंबल और इलेक्ट्रिक कंबल बनाने वाली कंपनी कश्मीर हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स ने लोगों के स्वास्थ्य रक्षा की जिम्मेदारी संभालते हुए पीपीई किट बनाना शुरू किया। यह जम्मू कश्मीर की पहली पीपीई किट बनाने वाली कंपनी है। कंपनी फिलहाल आस-पास के उद्योगों में ही पीपीई किट की सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा
विज्ञापन
कंपनी के पार्टनर प्रीतेश अग्रवाल बताते हैं कि कोरोना काल में पीपीई किट की कमी से जम्मू-कश्मीर बुरी तरह जूझ रहा था। ऐसे में ख्याल आया कि पीपीई किट बनाकर इस कमी को पूरा किया जाए। इससे न केवल नया रोजगार का साधन सृजित होगा बल्कि मानवता की सेवा भी हो सकेगी। फिर उन्होंने इसके लिए उद्योग विभाग से अनुमति ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बीएसएफ के महानिदेशक बोले- घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर अदृश्य तारबंदी की जा रही
चूंकि कंपनी में पहले से ही सिलाई मशीनें थीं। इस वजह से बहुत अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ी। कंपनी में उन्होंने डिस्पोजल पीपीई किट, डिस्पोजल गाउन, डिस्पोजल मास्क और डिस्पोजल हेड कैप्स बनाने शुरू कर दिए। यह सारे सामान पॉलीस्टर के बनते हैं। एक दिन में लगभग 5000 मास्क, 500 गाउन और 50 से 75 पीपीई किट तैयार हो पाता है। इसके लिए लगभग 10 सिलाई कारीगर काम करते हैं। बताया कि फैक्ट्री में तैयार हो रहे पीपीई किट बड़ी ब्राह्मणा (सांबा) में चलने वाली अन्य कंपनियों में सप्लाई की जाती है।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान का शकरगढ़ बना आतंकिस्तान, बॉर्डर के सामने बना रखा है सबसे बड़ा लांचिंग पैड
डिमांड बहुत अधिक है, लेकिन वे पूरा नहीं कर पाते हैं। सरकारी मदद बिल्कुल भी नहीं है। यदि सरकारी मदद मिले तो इस कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे न केवल देश सेवा होगी, बल्कि खुद की भी तरक्की होगी। -प्रीतेश अग्रवाल