{"_id":"5bb9ca9a867a55682b4b2a3c","slug":"first-phase-of-voting-for-municipal-election-on-monday-eight-october-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पहले चरण में जिले में 584 मतदान केंद्र, 103 अति संवेदनशील, माइक्रो आब्जर्वर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पहले चरण में जिले में 584 मतदान केंद्र, 103 अति संवेदनशील, माइक्रो आब्जर्वर तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आठ अक्तूबर को सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिले में 584 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 103 अति संवेदनशील हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। माइक्रो आब्जर्वर की भी तैनाती की गई है, जो मतदान पर बारीक नजर रखेंगे।
डीसी रमेश कुमार ने चुनाव तैयारियों पर पत्रकारों को बताया कि मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये होगा। जिले में नगर निगम तथा सात म्युनिसिपल कमेटियों के लिए मतदान होगा। जम्मू नगर निगम के लिए 505 और म्युनिसिपल कमेटियों के लिए 79 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों की छुट्टियां उपायुक्त कार्यालय से रद्द कर दी गई है। चुनाव के दिन सरकारी अवकाश रहेगा।
सवा पांच लाख से अधिक करेंगे मतदान
नगर निगम जम्मू में 4 लाख 42 हजार 153 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान सूचियों जारी कर दी गई है। केंद्रों में नाम मिलान के बाद मतदाता मतदान कर सकेगा। जम्मू जिला में सवा पांच लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
मतदान में लें बढ़ चढ़कर हिस्सा
डीसी ने अपील की है कि चुनाव में मतदाता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। यह चुनाव 2005 के बाद अब 2018 में हो रहे हैं। चुनाव होने से विकास कार्य सिरे चढ़ सकेंगे।

Trending Videos
20 अक्तूबर को नतीजे होंगे घोषित
आगामी 20 अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इंफारमेशन सेंटरों के माध्यम से चुनावी नतीजों की जानकारी मतदाता ले सकते हैं। हर घंटे के बाद लोग और मीडिया कर्मी अपडेट होंगे।
चुनाव तैयारियों की समीक्षा
डीसी ने शनिवार को बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव में लगे कर्मचारियों से बेहतर करने का आह्वान किया। इस दौरान एसएसपी विवेक कुमार गुप्ता ने सुरक्षा तैयारियों के बारे में बताया। डीसी ने चुनाव में लगे कर्मचारियों से सुबह छह बजे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मॉक प्रैक्टिस करने को कहा। बैठक में एडीसी कांता देवी व रिशपाल सिंह के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
ईवीएम भेजे गए
पालीटेक्निक कालेज से शनिवार को ईवीएम भेजे गए। अखनूर व बिश्नाह समेत कुछ अन्य इलाकों के लिए भी ईवीएम की रवानगी की गई। पालीटेक्निक कालेज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।