फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first Pakistan secures withdrawal of invaders: omar

पाकिस्तान पहले पीओके से सैनिकों को वापस ले: उमर

Sat, 03 Oct 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Oct 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
first Pakistan secures withdrawal of invaders: omar

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के बारे में तथ्यों में हेरफेर कर रहा है, क्योंकि यह स्पष्ट किया गया था कि पहले पाकिस्तान को उसके कब्जे वाले पूरे कश्मीर से सेना को हटाना है और कब्जा छोड़ना है।

विज्ञापन


उमर ने ट्वीट कर कहा है कि क्या कोई पाकिस्तान को याद दिलाए कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार उन्हें पहले पूरा जम्मू-कश्मीर खाली करना था।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि 1948 के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प में स्पष्ट था कि पाकिस्तान को पाकिस्तानी आक्रमणकारियों की वापसी को सुनिश्चित करना था। वह अब तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन में काउंसलर बिलाल अहमद द्वारा दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे।

जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विभिन्न प्रस्तावों का हवाला दिया और कहा कि वे कश्मीरियों की इच्छा के अनुसार विश्व संस्था के तत्वावधान में आयोजित एक निष्पक्ष जनमत संग्रह के लिए कहते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed