{"_id":"a0a4c646a7c6f64eafdff713797bf31a","slug":"first-jute-bank-in-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में होगा जम्मू कश्मीर का पहला जूट बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में होगा जम्मू कश्मीर का पहला जूट बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जूट उत्पादन की क्षमता को देखते हुए महिला विकास आयोग की बैठक में कठुआ में जूट बैंक खोलने का फैसला लिया गया है। यदि यह योजना परवान चढ़ती है तो इससे जिले की सैकड़ों बेरोजगार महिलाओं को घर बैठे काम रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
इसी साल महिला विकास आयोग में कठुआ की एक सामाजिक कार्यकर्ता को भी निदेशक मंडल में शामिल किया गया था। कठुआ में सेल्फ हेल्प ग्रुपों की मदद से जूट बैंक को स्थापित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
ताकि जूट उत्पादन में जुटी महिलाओं को आसानी से कच्चा माल उपलब्ध करवाया जा सके। आयोग के आंकड़ों के अनुसार महिला विकास आयोग अब तक 58 लाख रुपये की कीमत के जूट के बैग माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को उपलब्ध करवा चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी के भवन में प्रसाद के लिए श्राइन बोर्ड जूट के बैग का इस्तेमाल करता है। इसके उत्पादन का बड़ा हिस्सा कठुआ जिला से होता है। इस जूट बैग की कटरा से लेकर भवन तक भारी खपत है। रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इसी बैग में प्रसाद डालकर दिया जाता है।