फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2017: Pilgrimage starts today amid tight security; intel warns of terrorist attack

बम बम भोले के जयकारों के साथ भक्तों का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

Wed, 28 Jun 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jun 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2017: Pilgrimage starts today amid tight security; intel warns of terrorist attack
पहला जत्था हुआ रवाना - फोटो : Amar Ujala

बम बम भोले के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा 2017 के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार तड़के 4:30 बजे यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। इसके अगले दिन 29 जून को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा के लिए शिव भक्त आगे प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


आतंकी धमकियों के बावजूद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि कश्मीर में लगातार खराब हालात और आगामी जुलाई के शुरू में आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में हालात बिगड़ने की सूरत में यात्रा पर असर पड़ सकता है। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से पवित्र गुफा तक यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में मंगलवार देर शाम तक पंद्रह सौ से अधिक शिव भक्त पहुंच गए थे। निर्धारित तिथि के अनुसार ही यात्रियों को यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी। जम्मू में यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और महाजन हाल (परेड के पास) में तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी आस्था से जुटते हैं हजारों श्रद्धालु

Amarnath Yatra 2017: Pilgrimage starts today amid tight security; intel warns of terrorist attack
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : FILE PHOTO

इससे पहले स्टेशन के पास ही संगम रिजार्ट में पहले यात्रियों को टोकन लेना होगा। शिविर की नोडल अधिकारी एडीसी अनुराधा गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1700 यात्रियों को टोकन जारी किए गए, जिसमें 880 के करीब यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।

इसमें सरस्वती धाम में 350 पुरुष, 86 महिलाएं और नौ बच्चे, वैष्णवी धाम में 308 पुरुष, 124 महिलाएं और 3 बच्चों का तत्काल पंजीकरण किया गया। साधुओं को पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

पिछले साल की तरह इस बार भी यात्रियों के लिए श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) के बैनर तले 116 लंगर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य निजी स्तर पर भी सेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं। 

7 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Amarnath Yatra 2017: Pilgrimage starts today amid tight security; intel warns of terrorist attack
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : फाइल फोटो

श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 7 अगस्त, 2017 तक चलने वाली इस 40 दिन की यात्रा के दौरान प्रतिदिन पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।

देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 433 शाखाओं में बालटाल और चंदनबाड़ी रूट के लिए अब तक दो लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है।

वर्ष 2016 में 48 दिन की यात्रा में 2.20 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। यात्रियों के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग, सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, गैर-सरकारी संगठनों आदि द्वारा यात्रा मार्गों पर चिन्हित किए गए स्थानों पर 66 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed