फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FIRST GROUP OF AMARNATH YATRIS ENTERED IN J&K

नाचते गाते जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुआ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था

Tue, 27 Jun 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 27 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
FIRST GROUP OF AMARNATH YATRIS ENTERED IN J&K
अमरनाथ यात्रियों का जत्था पहुंचा - फोटो : Amar Ujala
परंपरा से अलग श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर राज्य में पहले जत्थे का स्वागत मंगलवार को यात्रा से दो दिन पूर्व ही कर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम से जहां यात्री गदगद नजर आए तो वहीं स्वागत कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने 56 सदस्यों वाले पहले जत्थे को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस के साथ साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी यात्रियों के स्वागत के लिए पहुंचे।मंगलवार को भोले बाबा के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों के पहले जत्थे का राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में विधिवत स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ढोल की थाप और भोले बाबा के जयकारों ने पूरा लखनपुर शिवमय हो गया। यात्रियों को ऐसे स्वागत की आशा नहीं थी, लेकिन जैसे ही ढोल बजना शुरू हुआ भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए यात्री अपनी बसों से नीचे उतरे और जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंत्री ने अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को किया रवाना

FIRST GROUP OF AMARNATH YATRIS ENTERED IN J&K
अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को किया रवाना - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद स्वागत परपंरा के अनुसान मुख्य अतिथि ने यात्रियों को संबोधित किया और उसके बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को जम्मू के लिए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि उन्हें इस प्रकार के शानदार स्वागत की उम्मीद नहीं थी। लेकिन इस प्रकार का स्वागत होने पर उनमें भोले बाबा के दर्शनों के लिए उत्सुकता बढ़ गई हैं।

अब बस जल्दी से भोले बाबा के दर्शन हों और उनकी इच्छा पूरी हो। वहीं स्वागत से पूर्व पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षा और सहायता के लिए बनाए गए विभिन्न केंद्रों की जानकारी भी मुहैया करवाई। उन्हें एक बुकलेट भी दी गई जिसमें सुरक्षा और सहायता संबंधी जानकारियां थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed