{"_id":"624dd1cfe809ed37792116c7","slug":"first-flight-from-jammu-to-delhi-will-be-at-8-30-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई उड़ान: जम्मू से दिल्ली के लिए सुबह 8.30 बजे होगी पहली फ्लाइट, एयरपोर्ट पर ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई उड़ान: जम्मू से दिल्ली के लिए सुबह 8.30 बजे होगी पहली फ्लाइट, एयरपोर्ट पर ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति
Thu, 07 Apr 2022 03:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 03:14 AM IST
सार
जम्मू एयरपोर्ट से सुबह पहली उड़ान 10:30 बजे जाती थी। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन से एएआई से विमान को ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति देने की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
जम्मू विमानपत्तन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट से अब पहली फ्लाइट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जम्मू से सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी। गो एयर की फ्लाइट नंबर ए-328 एनईओ ये सुविधा देने जा रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर गो एयर इंडिया के एक-एक विमान को ओवर नाइट पार्किंग की अनुमित दे दी है।
विज्ञापन
इस फैसले से यात्री अब जम्मू से सुबह दस बजे दिल्ली पहुंच सकेंगे। जम्मू एयरपोर्ट से सुबह पहली उड़ान 10:30 बजे जाती थी। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन से एएआई से विमान को ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति देने की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
गो एयर का विमान शाम साढ़े छह बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और जम्मू में 8:15 तक पहुंच जाएगा। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट पर ही पार्क किया जा सकेगा। इससे गो एयर की सुबह जल्दी उड़ान हो सकेगी। जम्मू एयरपोर्ट ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति बुधवार से अगले पांच माह तक मिली है।
विज्ञापन
अभी तक जम्मू एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9:15 तक आती है, जो वापसी में 10:30 तक रवाना हो पाती थी। इसी तरह की सुविधा श्रीनगर एयरपोर्ट से भी मिलेगी।
काफी समय से हम इस कार्य में लगे थे। जम्मू एयरपोर्ट पर गो एयर के विमान को ओवर नाइट पार्किंग की अनुमति मिली है। इससे अब यात्रियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू एयरपोर्ट से फ्लाइट मिलेगी, जिससे काफी सुविधा होगी। - एसके गर्ग, जम्मू एयरपोर्ट निदेशक