फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first batch of amarnath Yatris proceeded from pahalgam

कश्मीर: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था पहलगाम से रवाना

Thu, 29 Jun 2017 11:57 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/(पहलगाम/श्रीनगर)
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/(पहलगाम/श्रीनगर) Updated Thu, 29 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
first batch of amarnath Yatris proceeded from pahalgam
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना - फोटो : FILE PHOTO

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और देश भक्ति के नारों के बीच पहलगाम स्थित बेसकैंप से रवाना हुआ है। नुनवन बेस कैंप पहलगाम से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुआ हुए जत्थे में शामिल भक्तों में दर्शन के लिए काफी उत्साह दिखा।

विज्ञापन


इस दौरान अनंतनाग के जि़ला उपायुक्त ने किया जत्थे को रवाना कराया। रवानगी के वक्त भक्तों में बाबा के दर्शनों के लिए देखने को मिला काफी उत्साह देखे को मिला है। वहीं भक्तों की यात्रा को सुखमय बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम से वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे वार्षिक पवित्र अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ। बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से वादिंया गूंजती रहीं इसी बीच सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए रवाना किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

first batch of amarnath Yatris proceeded from pahalgam
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Amar Ujala

बाबा बर्फानी के भक्त उत्साह से लबरेज हैं। आतंकियों की धमकियों का कहीं कोई असर नहीं दिखता। जम्मू से पहलगाम पहुंच रहे बाबा भोले के भक्तों की जुबां से सिर्फ बम-बम भोले और भारत माता के जयकारे सुनने को मिल रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात हैं। सेना और सुरक्षा बलों की गश्त लगातार जारी है।

यहां से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था सुबह पांच बजे वीरवार को रवाना होगा। पहले जत्थे में शामिल होने के लिए भक्तों में उत्साह इतना ज्यादा है कि वे कहते हैं चाहे कोई भी कठिनाई आए, लेकिन बाधाएं उनके कदम रोक नहीं सकतीं। पारंपरिक पहलगाम-पवित्र गुफा मार्ग हो या फिर बालटाल-पवित्र गुफा मार्ग, सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। यात्रा शांतिपूर्वक ढंग से संचालित हो, इसके लिए त्री स्तरीय सुरक्षा रखी गई है। बाहरी घेरा सेना के हवाले है, गुफा और वहां तक जाने वाले रास्तों और बेस कैंपों का जिम्मा सीआरपीएफ के हवाले है। इसमें पुलिस उनका सहयोग कर रही है। इस बार सुरक्षा में 20 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के साउथ रेंज के डीआईजी एसपी पाणि ने बताया कि  सभी सुरक्षा एजंसियां तालमेल से काम कर रही हैं। अगर कभी आपातकालीन स्थिति आती है तो उसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, क्यूआरटी और एमआरटी (माउंटेन रेस्क्यू टीम) का भी प्रबंध रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed