फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   First batch of 340 pilgrims from J&K leave for Haj

जम्मू कश्मीर से 340 हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

Wed, 10 Aug 2016 05:05 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
First batch of 340 pilgrims from J&K leave for Haj

सालाना हज यात्रा के लिए बुधवार को जम्मू कश्मीर से 340 श्रद्धालुओं का पहला जत्था सउदी अरब रवाना हुआ, जिनसे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य में शांति और प्रगति के लिए दुआ मांगने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


श्रीनगर में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि महबूबा मुफ्ती ने राज्य से रवाना हुए हज यात्रियों के पहले जत्थे को गर्मजोशी से भरा संदेश भेजा और उनकी सुरक्षित यात्रा और मनसिक-ए-हज हज की रस्म की सकुशल अदायगी की कामना की।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इस साल जम्मू कश्मीर से कम से कम 6,457 हाजियों का रवाना होना निर्धारित है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से विमानों की 20 उड़ानों के जरिए ये यात्री मदीना रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आज सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची थीं जहां से 340 हजयात्रियों का पहला जत्था एअर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा के जरिए धार्मिक शहर मदीना रवाना हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि इन यात्रियों में अनंतनाग से 238, श्रीनगर से 56, बारामूला से 11, कुलगाम और शोपियां से आठ-आठ, पुलवामा से छह, बडगाम से चार, जम्मू से तीन और कुपवाड़ा तथा गंदरबल जिलों से दो-दो यात्री शामिल हैं।


प्रवक्ता ने बताया कि हजयात्रियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लिए शांति और प्रगति के साथ यहां के लोगों को त्रासदी तथा हिंसा एवं रक्तपात से होने वाले दुख से बचाने की खातिर दुआ मांगने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि हजयात्रियों ने हज हाउस और श्रीनगर हवाईअड्डा पर उनके लिए बेहतर इंतजाम करने के लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed