फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firm doing banking without permission from RBI sacked

चला रहे थे फर्जी बैंक, जाना होगा जेल

Sun, 28 Jun 2015 01:39 AM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
firm doing banking without permission from RBI sacked

रूरल डेवलपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड द्वारा बिना रिजर्व बैंक आफ इंडिया की अनुमति के बैंकिंग करने का मामला सामने आया है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य कोआपरेटिव सोसायटी की ओर से रूरल डेवलपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड के चेयरमैन को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसमें जवाब मांगा गया है कि बिना अनुमति के लोगों के पैसे जमा क्यों किए और किससे पूछ कर बैकिंग की जा रही है। चेयरमैन की तरफ से दिए गए जवाब को असंतुष्ट करार दिया गया है। अब मामला आरबीआई और नाबार्ड के पास भी पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार राज्य कोआपरेटिव सोसायटी के संयुक्त रजिस्ट्रार की ओर से चेयरमैन को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसमें लिखा गया है कि सोसायटी के पास शिकायत आई है कि रूरल डेवलपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड बैंक खोल कर मेंबरों और नान मेंबरों से लेन-देन कर रहा है, जबकि ऐसा सिर्फ आरबीआई से अनुमति लेने पर ही किया जा सकता है। कोआपरेटिव के पास एक बाउचर भी पहुंचा है, जिसमें खुद को बैंक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी तरह के पैसे जमा करना या फिर लोन देना। बिना अनुमति के नहीं हो सकता। इसलिए ऐसा करने का कारण बताना होगा।

बैंक बनाने की पूरी तैयारी थी

firm doing banking without permission from RBI sacked

संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया
कोआपरेटिव सोसायटी के पास शिकायत पहुंची थी और इसे लेकर चेयरमैन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। बिना अनुमति के मेंबरों और नान मेंबरों के साथ लेन-देन नहीं किया जा सकता। इस मामले की जांच चल रही है। मामला नाबार्ड और आरबीआई के पास भी पहुंचा हुआ है। उनकी तरफ से भी जांच चल रही है।
संयुक्त रजिस्ट्रार, कोआपरेटिव सोसायटी, फरीदुदीन

सिर्फ मेंबरों के साथ की बैकिंग
सिर्फ मेंबरों के साथ ही बैकिंग की गई है। कुछ एक लोगों से बिना मेंबर के बैकिंग हुई, इसके लिए सोसायटी को माफीनामा भेजा गया था। इसके बावजूद भी वह संतुष्ट नहीं है। हर एक ट्रांजेक्शन और लेन-देन का पूरा रिकार्ड हुआ है। इसकी कभी भी जांच की जा सकती है।
चेयरमैन, सुरजीत कुमार, रूरल डेवलपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड

क्या होता है काम
राज्य कोआपरेटिव सोसायटी के बैनर तले रूरल डेवलपमेंट मल्टीपर्पस कोआपरेटिव लिमिटेड को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए काम करना होता है। गांव में सदस्य बनाकर लोगों को लाभ देना होता है। इसमें लोन की योजनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed