फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing near international border at jammu and kashmir's

पाक ने फिर की गोलीबारी, एक जवान शहीद

Tue, 22 Jul 2014 07:16 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
firing near international border at jammu and kashmir's

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बार फिर युद्घविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के सुंदरबनी इलाके की चकला पोस्ट में फायरिंग की गई है।

विज्ञापन


फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। फायरिंग में शहीद हुए जवान का नाम एन.के.चांग बताया गया है। यह जवान 3 नागा बटालियन से था।

पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर कई बार गोलबारी की जा चुकी है।

सप्ताह भर के भीतर दूसरे जवान की मौत

firing near international border at jammu and kashmir's

सप्ताह भर के भीतर आज दूसरे जवान की मौत हुई है। आज हुई घटना अखनूर सेक्टर के पल्लनवला इलाके की है। पाकिस्तान की ओर से सुबह 9.00 बजे के आसपास हुई फायरिंग में त्रिनागा यूनिट का एक जवान शहीद हो गया है।

पाक की ओर से लगातार क‌िए जा रहे युद्ध विराम उल्लंघन पर रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा क‌ि पाकिस्तान की इन हरकतों पर उचित कारवाई की जाएगी। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान अरुण जेटली ने कहा क‌ि सीजफायर के उल्लंघन का पाक को उचित जवाब दिया जाएगा। अरुण जेटली ने कहा क‌ि "ना कभी सर झुका है और ना कभी झुकेगा"।

रक्षा मंत्री ने कहा क‌ि पाक‌िस्तान ने इस साल 16 जुलाई तक 54 बार सीजफायर का उल्लंघन क‌िया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में पा‌किस्तान के प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ की श‌िरकत के बाद लगा था क‌ि सीमा पर भारत और पाक रिश्तों में सुधार होगा। लेक‌िन ऐसा नहीं हुआ शरीफ के भारत दौरे के बाद से इस तरह की घटनाओं में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पा‌‌किस्तान ने की थी घुसपैठ की कोश‌िश

firing near international border at jammu and kashmir's

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से लगभग 11 बजे तक फायरिंग होती रही। इस बीच, एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठ कोशशि को नाकाम कर दिया।

कल रात बीएसएफ ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed