फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing in Army Camp of Kali Chak of Jammu

J&K: रत्नुचक आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा, तलाशी अभियान शुरू

Sun, 30 Dec 2018 06:58 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 30 Dec 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
Firing in Army Camp of Kali Chak of Jammu
तलाशी अभियान चलाते जवान - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से सटे रतनूचक मिलिट्री स्टेशन पर शनिवार देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया। संतरी पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के घायल होने की सूचना है। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के रतनूचक में सेना की 3 ब्रिगेड आफिसर क्वार्टर पोस्ट को आतंकियों ने निशाना बनाकर फायरिंग की। सेना के अनुसार, मिलिट्री स्टेशन पर तैनात संतरी ने रात लगभग 1.50 बजे दो संदिग्धों को देखा। उन्हें रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वे रुके नहीं। संतरी ने हवाई फायरिंग करते हुए चेतावनी दी। इस पर संदिग्धों ने संतरी पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध घायल हुआ है। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन संदिग्धों का कहीं भी पता नहीं चला। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रतिष्ठानों व वैष्णो देवी की सुरक्षा बढ़ाई
घटना के बाद सेना के अलावा स्थानीय पुलिस भी अलर्ट पर है। सभी सैन्य प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों तथा वैष्णो देवी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सैन्य ब्रिगेड की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साल के आखिरी दिन तथा नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को भारी संख्या में देशभर से लोग उमड़ते हैं। इसके मद्देनजर वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

सांबा जिले की सीमा से लगा इलाका सील
सांबा जिले की सीमा से लगे पूरे इलाके को सील कर दिया गया हैै। सांबा में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस की तरफ से भी विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगा कर जांच की गई।

नए साल पर हमले की साजिश

सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही चेता दिया है कि नव वर्ष पर आतंकी जम्मू संभाग को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-ताइबा आतंकी संगठन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार, सीमा के उस पार आतंकी घुसपैठ की ताक में बैठे हैं। मौका मिलने पर घुसपैठ कर सकते हैं। सेना के एक अधिकारी के अनुसार,आतंकियों के किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सेना के जवान सतर्क हैं। 

शुक्रवार को जम्मू बस स्टैंड के पुलिस स्टेशन नजदीक हुआ था ग्रेनेड अटैक
इससे पहले जम्मू में शुक्रवार की रात बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेश जसरोटिया को निशाना बनाकर एक कम तीव्रता (लो इंटेसिटी) वाला ग्रेनेड फेंका गया था। जो संयोग से एक दुकान के बोर्ड से टकराकर फट गया था। इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ था परंतु आसपास के इलाके में दहशत फैल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed