सीमा पर फिर होने लगी फायरिंग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब दो हफ्तों की खामोशी के बाद पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की आवाजें भारतीय क्षेत्र में सुनाई देने लगी हैं। हालांकि अभी तक किसी क्षेत्र विशेष को निशाना बनाने की पुष्टि नहीं हुई है।
इस संबंध में अब तक यही बताया जा रहा कि पाक के सीमावर्ती क्षेत्र में शादी-विवाह का कार्यक्रम होगा, जिसमें आतिशबाजी की गई होगी। लिहाजा इस ओर से फायरिंग का जवाब नहीं दिया गया।
एक घंटे में 17 राउंड फायर किए
दो दिन की स्थिति पर गौर करें, तो रात के समय पाक स्थित चारवां सेक्टर से महज एक घंटे में करीब 17 राउंड फायर किए गए। इससे क्षेत्र की सभी एजेंसियां सतर्क हो गईं।
इसके बाद रविवार रात करीब ग्यारह बजे फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। सोमवार सुबह भी करीब पौने बारह बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह फायरिंग की आवाजें हैं या आतिशबाजी की।
महीने भी आठ राउंड फायर किए गए थे
पिछले महीने की 12 तारीख सुबह करीब सवा आठ बजे भी इसी प्रकार से करीब आठ राउंड फायर किए गए थे। वह भी उस पार के क्षेत्र में।
यह सब तब हुआ जब स्टाप-2 पोस्ट पर तैनात जवान अपनी हदबंदी में तारबंदी को साफ करवाने के लिए श्रमिकों को साथ ले जा रहे थे।
पाक द्वारा मना करने पर जब सुरक्षाबल और श्रमिक नहीं रुके, तो दहशत फैलाने के लिए सीमा पार से करीब आठ हवाई फायर किए गए थे। बाद में मजबूरन सभी को लौटना पड़ा था।