फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing from pakistan side on border

सीमा पर फिर होने लगी फायरिंग!

Tue, 05 Aug 2014 12:56 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
 firing from pakistan side on border

पिछले करीब दो हफ्तों की खामोशी के बाद पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की आवाजें भारतीय क्षेत्र में सुनाई देने लगी हैं। हालांकि अभी तक किसी क्षेत्र विशेष को निशाना बनाने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस संबंध में अब तक यही बताया जा रहा कि पाक के सीमावर्ती क्षेत्र में शादी-विवाह का कार्यक्रम होगा, जिसमें आतिशबाजी की गई होगी। लिहाजा इस ओर से फायरिंग का जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन

एक घंटे में 17 राउंड फायर किए

 firing from pakistan side on border

दो द‌िन की स्थिति पर गौर करें, तो रात के समय पाक स्थित चारवां सेक्टर से महज एक घंटे में करीब 17 राउंड फायर किए गए। इससे क्षेत्र की सभी एजेंसियां सतर्क हो गईं।

इसके बाद रविवार रात करीब ग्यारह बजे फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। सोमवार सुबह भी करीब पौने बारह बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह फायरिंग की आवाजें हैं या आतिशबाजी की।

महीने भी आठ राउंड फायर किए गए थे

 firing from pakistan side on border

प‌िछले महीने की 12 तारीख सुबह करीब सवा आठ बजे भी इसी प्रकार से करीब आठ राउंड फायर किए गए थे। वह भी उस पार के क्षेत्र में।

यह सब तब हुआ जब स्टाप-2 पोस्ट पर तैनात जवान अपनी हदबंदी में तारबंदी को साफ करवाने के लिए श्रमिकों को साथ ले जा रहे थे।

पाक द्वारा मना करने पर जब सुरक्षाबल और श्रमिक नहीं रुके, तो दहशत फैलाने के लिए सीमा पार से करीब आठ हवाई फायर किए गए थे। बाद में मजबूरन सभी को लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed