फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   firing continue in mini Secretariat

Video: मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों पर गोलियां बरसा रहे जवान

Mon, 12 Sep 2016 03:06 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ Updated Mon, 12 Sep 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
firing continue in mini Secretariat
पुंछ में मुठभेड़ - फोटो : Amar Ujala
पुंछ में लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। एक से दो आतंकी अभी भी मिनी सचिवालय की इमारत में छुपे हुए हैं जबकि अभी तक चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेना की 9 पैरा कमांडो बटालियन के जवान लगातार इमारत में फायरिंग और गोलाबारी कर रहे हैं। जवानों ने लांचर से इमारत को निशाना बनाते हुए राकेट भी दागे हैं। जिसके बाद से इमारत में से धुएं का गुबार उठता देखा जा रहा है।
विज्ञापन


देखें वीडियो

 

बंधकों को छुड़ाया गया

firing continue in mini Secretariat
encounter - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक पुंछ में रविवार सुबह सात बजे तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। आसपास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार उर्फ राजीव शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमले के बाद तीन से चार आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत में जा छिपे।

एक अन्य आतंकी पास में ही नजीर हुसैन मीर के मकान में घुस गया। उसने नजीर तथा उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने निर्माणाधीन इमारत की घेराबंदी कर ली। इस दौरान गोलाबारी में नजीर का नौकर घायल हो गया।

बाद में सेना ने नजीर तथा उनकी पत्नी को सुरक्षित निकाला और ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन को लंबा खिंचता देख सेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से मुठभेड़ स्थल पर सेना की 9 पैरा बटालियन को उतारा। पैरा कमांडोज ने अब तक चार आतंकियों को ढेर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed