{"_id":"9530c8c8e3b733b8443e8e547fa9e4c2","slug":"firing-by-hizbul-muzzhiddin-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: आतंकी के कब्र पर हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: आतंकी के कब्र पर हवाई फायरिंग
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जादूरा गांव में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कुछ आतंकियों ने शनिवार को मारे गए आतंकी रकीब बशीर की कब्र पर हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक रात करीब 8 बजे आतंकियों का एक ग्रुप गांव में आया और छह राउंड हवाई फायर किए । घटना के बाद सेना के जवानों ने इलाके में आतंकियों की खोजबीन की लेकिन वो फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में जब पुलवामा जिले के पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, अगर ऐसा कुछ हुआ तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
6 फरवरी को गुंदीपोरा इलाके में मारा गया था आतंकी रकीब
पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुंदीपोरा गांव में सर्च अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हुआ था। जिसकी पहचान रकीब बशीर के रूप में हुई थी। आंतकी रकीब पुलवामा के ही जादूरा इलाके का रहने वाला था और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता था।
मुठभेड़ के बाद इलाके में उग्र प्रदर्शन भी हुए थे। उस दौरान प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।