फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Firing At Food Mall in Miran Sahib, Three arrested

Jammu News: खौफ गैंग के अब्बु जट्ट ने कराई मीरां साहिब व चौहाला में फायरिंग, तीन गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
Firing At Food Mall in Miran Sahib, Three arrested
मिरां साहिब फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी: स्रोत पुलिस
-जेल में रहकर फिरौती मांगने के लिए अपने गुर्गों से दोनों वारदातों को अंजाम दिया
विज्ञापन

-फायरिंग में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद, गांव लंगोटिया से दबोचे गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मीरां साहिब में रेस्तरां और आरएस पुरा के चौहाला में हुई फायरिंग के दोनों मामले सुलझा लिए गए हैं। दोनों वारदातों के पीछे खौफ गैंग का हाथ था। इस गैंग का सरगना विजयपुर का रहने वाला विकास सलाथिया उर्फ विक्की खौफ है। दोनों वारदात का मास्टरमाइंड कठुआ जेल में बंद है, जिसका नाम अरुण चौधरी उर्फ अब्बु जट्ट है। अब्बु आरएस पुरा के खौड़ दयोनियां गांव का रहटा वाला है जिसने अपने तीन गुर्गों से दोनों जगह फायरिंग करवाई। फायरिंग कराने का उद्देश्य खजूरिया रेस्तरां के मालिक से फिरौती मांगने था। हमले में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी अब्बु ने मुहैया कराया था। बहरहाल, इस हमले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की गई है। इस मामले में कुछ और लोगों के भी शामिल होने की संभावना से पुलिस ने इंकार नहीं किया। गिरफ्तार किए आरोपियों में आरएस पुरा के दबलैड़ का रहने वाला करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा, दबलैड़ का ही रहने वाला अशमीत सिंह उर्फ कृष, मीरां साहिब के गांव लंगोटिया का रहने वाला कुलवीर भगत उर्फ रिंकू शामिल हैं। बता दें कि पहली फायरिंग खजूरिया रेस्तरां मीरां साहिब और दूसरी फायरिंग गांव चौहाला में रजत कुमार के घर पर हुई थी।
खजूरिया रेस्तरां के मालिक से मांगे 10 लाख, टीचू से थी रंजिश
एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों ने खजूरिया रेस्तरां पर फायरिंग फिरौती के लिए की। रेस्तरां के मालिक ओम खजूरिया के रिश्तेदार को आरोपियों ने फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके तुरंत बाद यह लोग रेस्तरां पर आ गए और आते ही मालिक के बारे पूछा। जब मालिक नहीं मिला तो डराने के लिए फायरिंग कर दी। वहीं गांव चौहाला के रहने वाले रजत कुमार उर्फ टीचू से अब्बु जट्ट की पुरानी रंजिश थी जिसके चलते अब्बु ने टीचू को डराने के लिए हमला कराया।
विज्ञापन

जेल में बंद अब्बु ने रची साजिश
जानकारी के अनुसार जेल में बंद अब्बु जट्ट ने पूरी वारदात की साजिश रची। उसने करणजीत, कुलवीर और अशमीत को टारगेट दिया कि खजूरिया रेस्तरां के मालिक से फिरौती मांगो, जबकि टीचू पर हमला करो। शनिवार की रात करणजीत और अशमीत गांव खौड़ में अब्बु के घर से स्कूटी लेकर आए। यह स्कूटी अब्बु के घर पर मौजूद कुलवीर ने दी। करणजीत और अशमीत स्कूटी लेकर खजूरियर रेस्तरां पहुंचे। जहां इन दोनों ने फायरिंग की और इसके बाद दोबारा खौड़ पहुंचे। खौड़ में अब्बु के घर स्कूटी छोड़ी और बाइक लेकर वहां से चले गए। इसके बाद यह दोनों चौहाला पहुंचे और टीचू के घर फायरिंग करने के बाद गांव लंगोटिया पहुंच गए जहां इन दोनों ने कुलवीर से पनाह ली और गांव में खेतों में छुप गए। देर रात पुलिस ने इन्हें दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी संगठनों की तरह ली जिम्मेदारी
गैंगस्टरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि आतंकी संगठनों की तरह पहले हमले करवाते हैं। फिर इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पोस्ट सोशल मीडिया पर एक गैंगस्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट से होती है जो जेल में बंद हैं। फायरिंग के बाद अब्बु जट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कहा कि हमला उसने करवाया है। आगे देखो क्या होता है।
जेलों से चलाया जा रहा नेटवर्क
जेल में बैठ कर गैंगवार करवाना या फिर आपराधिक नेटवर्क चलाना आम हो गया है। जेल में बंद गैंगस्टर अपने गुर्गों से हमले करवा रहे हैं। फिरौतियां मांग रहे हैं। जेल में मोबाइल का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तो जेलों में गेंद के अंदर मोबाइल फोन और सिमकार्ड तक डाल कर फेंके जा रहे हैं।
बदमाशों पर कई केस दर्ज
बता दें कि इन बदमाशों पर कई केस दर्ज हैं। आरोपी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा पर आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में जानलेवा हमला करने, तेजधार हथियार, गोली चलाने के चार केस दर्ज हैं जबकि आरोपी कुलवीर भगत के खिलाफ बिश्नाह पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का केस दर्ज है।

कुख्यात गैंगस्टर है अब्बु जट्ट
बता दें कि खौड़ का रहने वाला अब्बु जट्ट कुख्यात गैंगस्टर है। उस पर दर्जनों केस दर्ज हैं। इस समय पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत जेल में बंद है। वह पिछले पांच वर्ष से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed