फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire rumor in GMC jammu

जीएमसी में आग से मची अफरातफरी

Sat, 28 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 28 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
fire rumor in GMC jammu

जीएमसी के नए इमरजेंसी ब्लाक की छत पर आग लगने से शनिवार दोपहर बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन जांच में पता चला कि छत पर किसी ने कागजों के ढेर में आग लगा दी थी।

विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार गंदगी के ढेर पर लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। इमरजेंसी की छत से दोपहर बाद अचानक धुएं के गुब्बार उठने लगे।
विज्ञापन


नए इमरजेंसी ब्लाक में इमरजेंसी के अलावा इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, आपरेशन थियेटर स्थापित है। धुएं को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया।

जिसके बाद निजी सुरक्षाकर्मियों को छत पर दौड़ाया गया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी का प्रयोग नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed