{"_id":"5a10738e4f1c1b6e548bde21","slug":"fire-on-tailor-s-shop-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जी की दुकान में आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जी की दुकान में आग, सामान जलकर राख
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शहर से सटे हटली मोड़ इलाके में शनिवार सुबह दर्जी की दुकान में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह छह बजकर दस मिनट पर सूचना मिली कि हटली मोड़ के नजदीक पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर टेंडर को मौके पर रवाना कर दिया गया। जब तक आग को बुझाया जाता दुकान में रखे कपड़ों समेत काउंटर, पांच सिलाई मशीनें और एक इंटरलॉक मशीन जल चुकी थी। हालांकि, आग को इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
दुकान के मालिक ने बताया कि वह दुकान के नीचे के हिस्से में सोए थे और अचानक कमरे में धुआं उठता देखा। शटर बाहर से बंद था जिसे लोगों की मदद से खोला गया। इसके बाद ऊपरी की मंजिल पर जाकर देखा तो पूरी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। उनका भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन