{"_id":"608da3638ebc3e245801d7ee","slug":"fire-jammu-news-jmu23453933","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी कुल्ले में लगी आग, घर का समान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी कुल्ले में लगी आग, घर का समान जला
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत ढोक खालसा में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे के करीब एक रिहायशी कुल्ले में आग लग गई। कुल्ले के अंदर रखा घर का सारा समान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और आग को अधिक फैलने से रोक लिया।
कुल्ले के मालिक स्वर्ण दास पुत्र रामी राम निवासी ढोक खालसा सुबह ही अपनी बकरियों को चराने के लिए चला गया था। घर में सिर्फ उसकी पत्नी और बच्चे थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पंचायत के पूर्व सरपंच व मौजूदा पंच काली दास ने बताया कि कुल्ले को अचानक ही आग लग गई। कुल्ले के अंदर घर का समान जिसमें गर्म कपड़े, राशन, अनाज, मवेशियों का चारा आदि पड़ा था जो जलकर राख हो गया। सरपंच ने बताया कि स्थानीय युवाओं ने आग पर काबू पाया, नहीं तो आग अन्य घरों को भी चपेट में ले सकती थी। जब आग लगी तो गांव में जल शक्ति विभाग की गाड़ी पानी की आपूर्ति देने आई थी। युवाओं ने गाड़ी के चालक के सहयोग से पाइप लगा कर आग पर पानी फेंका और आग पर काबू पाया।
कबाड़ की दुकान में लगी आग
अखनूर। कस्बे के कारंगी में कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग में हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। शनिवार सुबह कस्बे के कारंगी क्षेत्र में अनिल गुप्ता की कबाड़ की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगाने के कारण का पता नहीं चल सका। आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने में योगदान दिया। संवाद