{"_id":"5fb185488ebc3ea360758971","slug":"fire-jammu-news-jmu2228346162","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में आग लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी में आग लगने से एक की मौत
विज्ञापन
अरनिया में झुग्गी में लगी आग से नष्ट हुआ सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। झुग्गी में आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। उसकी पहचान मनबोध सुभास्त (45) पुत्र सियाम लाल निवासी उदयवन जिला जहांगीर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।वह यहां किराए पर रहते हुए श्रमिक का काम करता था।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9.20 बजे वह झुग्गी में लेटा था। तभी उसकी झुग्गी में आग लग गई। जब तक वह झुग्गी से निकलता उसे आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। उस समय दीपावली को शोर जोर पर था और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। तभी एक युवक ने आग की लपटों को देख दमकल विभाग को सूचना दी और युवक व अन्य आग बुझाने में लग गए। इसके बाद उसे वहां से निकाल कर पीएचसी अरनिया में पहुंचाया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू भेज दिया गया, लेकिन उसकी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि हादसे के स्थान पर नौ झुग्गियां बनी हैं। यह आठवीं झुग्गी में रहता था। जबकि अन्य में दो और प्रवासी श्रमिक रहते हैं। बताया जा रहा कि हादसे के समय अन्य दोनों श्रमिक किराएदार वहां मौजूद नहीं थे।