{"_id":"5fb183f88ebc3edc0f59e4c0","slug":"fire-jammu-news-jmu222834011","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा में छह दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस पुरा में छह दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
आरएस पुरा कस्बे के बाजार में स्थित दलजीत चौक के पास दुकानों में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में स्थित दलजीत चौक के पास रविवार तड़के दुकानों में आग लग गई। इस आग में छह दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानदारों के मुताबिक आग से लाखों की रुपये की कीमत का सामान जला है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या दिवाली की रात जलाए गए पटाखों को माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दलजीत चौक के निकट की दुकानों में लगी आग की लपटें देखकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उधर आग के बारे में चौक के पास ही पुलिस का नाका होने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने आरएस पुरा पुलिस को जानकारी दी। दूसरी तरफ दमकल विभाग को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाए जाने के लिए अभियान चलाया। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि एक साथ छह दुकानों में से आग की लपटें निकलने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दुकान के भीतर कोई भी सामान नहीं बचा। आग में दूसरी मंजिल पर बनी दुकानें भी जल गई। जिन लोगों की दुकानें जली उनके नाम इस प्रकार हैं। सतपाल (सब्जी की दुकान) सुभाष चंद्र (मूंगफली की दुकान), मोहम्मद आसिफ (रेडीमेड शॉप दो मंजिला) भूषण लाल डोगरा (किराना की दुकान दो मंजिला), नाथा राम (बिजली की दुकान)। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली की रात को जलाया गया पटाखा में से कोई पटाखा किसी दुकान में आकर गिरा है और उससे आग भड़क गई है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
-------
सांबा के घगवाल में बिजली की दुकान में लगी आग
सांबा। घगवाल के हरसाथ में एक नाभा दास इलेक्ट्रिक बर्क बिजली के सामान की दुकान में लगी आग से दुकान के अंदर रखा सामान जल गया। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। जब तक दस्ता पहुंचता दुकान का सामान जलकर राख हो चुका था। संवाद