फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire,incident,jammu news

कचरे को लगी आग, पाइप से होकर धुआं घरों में घुसा, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
fire,incident,jammu news
जम्मू। शहर के शालामार चौक से इंदिरा चौक को जाने वाले नाले में बुधवार दोपहर कचरे में आग लग गई। इससे उठा धुआं नालियों और पाइप से होते हुए लोगों के घरों में जा घुसा। इससे कई घंटे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कचरे में लगी आग को बुझाया। संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि नाले के बीच कूडे़े के ढेर मेें आग लगी थी, जिसके बाद जब आग फैली तो धुआं सीवरेज पाइप से होते हुए पूरे इलाके में फैल गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण नाले में कचरा फेंकना बताया जा रहा है। नालियां लोगों के घरों से जुड़ी हैं, ऐसे में किचन और अन्य जगहों में नालियों से धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि देर शाम तक आग जलती रही। जानकारी के अनुसार यहां पर एक हजार से ज्यादा घर हैं। आग बुझाने के लिए लोगों ने पहले अपने स्तर पर पानी फेंका, लेकिन धुआं हर तरफ फैल गया। इससे घरों में सांस लेना मुश्किल हो रहा था, लोग घरों से बाहर सड़क पर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed