{"_id":"6834c86102ee5bbbaa0d2f78","slug":"fire-incident-in-jammu-jammu-news-c-336-1-ja11002-100705-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सतवारी एयरपोर्ट रोड के पास लगी आग, 10 झुग्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सतवारी एयरपोर्ट रोड के पास लगी आग, 10 झुग्गियां जलीं
Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सतवारी के पास झोपड़ी में लगी आग को बुझाते अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सतवारी क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड के पास सोमवार दोपहर लगी आग से 10 झुग्गियां जल कर राख हो गईं। इस घटना में झुग्गियों के अलावा प्लॉट में लगे रिक्शे, लोड कैरियर और कबाड़ का सामान भी जल गया।
स्थानीय लोग वहां लगे एक निजी टावर कंपनी के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट को घटना का कारण बता रहे हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सतवारी पुलिस और दमकल को दे दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घटना स्थल पर कबाड़ का सामान, लकड़ी और टिन से बनी झुग्गियां होने की वजह से आग तेजी से भड़क गई। हालांकि इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
प्लॉट के मालिक उमेश ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे घटना की सूचना मिली। प्लॉट में पहने वाले कुछ लोग कबाड़ी का काम भी करते हैं। इस वजह से उनका काफी सामान भी प्लॉट पड़ा था।
विज्ञापन
घटना के दौरान कबाड़ी का काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें बताया कि प्लॉट के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में कुछ आवाज आई। उनके वहां पहुंचने तक झुग्गियां आग पकड़ चुकी थी। तब तक झुग्गियों में रहने वाले सभी परिवारों को बाहर निकाल लिया गया था। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हो पाया।
सूचना मिलने पर दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सतवारी पुलिस ने मौका मुआयना कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रिहाड़ी में स्मार्ट मीटर ने पकड़ी आग
जम्मू। रिहाड़ी इलाके में खंभे पर लगे स्मार्ट मीटर को देर रात आग लग गई। इससे आसपास सड़क किनारे लगी झाड़ियों में आग लग गई। इससे पहले की आग ओर फैलती स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचित कर दिया। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। इससे किसी प्रकार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।