फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in Rajouri forest near loc

राजोरी के जंगलों में लगी भीषण आग, LOC पर फेंसिंग को पहुंचा नुकसान

Tue, 07 Jun 2016 08:09 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी Updated Tue, 07 Jun 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
fire in Rajouri forest near loc
राजोरी के जंगलों में लगी आग - फोटो : File Photo
जंगलों में पिछले कुछ दिनों से लगी भीषण आग से एलओसी पर बनी फेंसिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार जिले की नौशेरा तहसील के लाम, कलसियां, कलाल, पीर बडवेश्वर, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट, बलनोई सेक्टर के जंगलों में लगी भीषण आग से भारी संख्या में बारूदी सुरंगे फटी हैं।
विज्ञापन


एलओसी के पास लगाई गई बारूदी सुरंगे फटने से एलओसी पर फेंसिंग को बहुत नुकसान पहुंचा है। सैन्य सूत्रों व पुलिस सूत्रों के अनुसार सबसे अधिक तबाही लाम सेक्टर व मेंढर के बालाकोट बलनोई सेक्टर में हुई है। इन एलओसी क्षेत्रों में जंगलों में लगी आग ने वन संपत्ति के साथ-साथ बार्डर फेंसिंग को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सैकड़ों मीटर फेंसिंग को नुकसान पहुंचा है, हालांकि अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि करने के लिए न तो सेना तैयार है और न ही पुलिस, लेकिन सूत्रों के अनुसार फेंसिंग को हुए नुकसान ने सेना के साथ-साथ अन्य खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पर बढ़ सकती है घुसपैठ

fire in Rajouri forest near loc
आग बूझाता वन कर्मी - फोटो : File Photo
फेंसिंग के नुकसान होने से आने वाले दिनों में एलओसी के उस पार से घुसपैठ के प्रयास होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सैन्य सूत्रों व खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार एलओसी के उस पार काफी संख्या में आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। फेंसिंग के नुकसान के बाद आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास हो सकते हैं।

जब तक सेना फेंसिंग को दोबारा से मरम्मत कर पाती तब तक घुसपैठ के प्रयास हो सकते हैं। इतना ही नहीं अभी तक जंगलों में आग लगने की घटनाएं बरकरार हैं और ऐसे में फेंसिंग की मरम्मत कर पाना भी संभव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को रोमियो फोर्स के हेड क्वार्टर में राजोरी-पुंछ जिलों के सैन्य उच्च अधिकारियों व पुलिस उच्च अधिकारियों के बीच हुई बैठक में भी इस बात पर विचार विमर्श किया गया था।

सेना व पुलिस ने एलओसी पर फेंसिंग को हुए नुकसान के बाद घुसपैठ के प्रयासों को रोकने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया था। वहीं इस संबंध में कोई भी सैन्य अधिकारी या पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है, लेकिन फेंसिंग के नुकसान के बाद सेना के साथ-साथ अन्य एजेंसियों की नींद जरूर उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed