{"_id":"6680aa0d1623c10afd064474","slug":"fire-in-purani-mandi-shopkeepers-held-protest-jammu-news-c-10-jam1008-390683-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरानी मंडी में लगी आग, एक दुकान सहित कई खोखे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरानी मंडी में लगी आग, एक दुकान सहित कई खोखे जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घटना के विरोध में दुकानदारों का प्रदर्शन, कहा-एक खंभे 15-15 स्मार्ट मीटर लगाने के कारण आग लगी
- जिस जगह आग लगी, वे अमरनाथ यात्रा में साधु-संतों को ठहराए जाने वाले श्रीराम मंदिर के पास है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुरानी मंडी चौक में शुक्रवार की देर रात आग लगने से एक दुकान सहित कई खोखे जलकर राख हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार को दिनभर बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एक ही खंभे पर 15-15 स्मार्ट मीटर और तारों के भारी जाल के कारण आग लगी है। ऐसी परिस्थितियों में भविष्य में भी ऐसी घटनाएं होने की आशंका है। इस बीच अधिकारी एसीआर राजेश कुमार ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजे की कार्रवाई और खंभे व सुरक्षित स्थानों पर मीटर लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दुकानदार शांत हुए।
जिस जगह आग लगने की घटना हुई है, वे अमरनाथ यात्रा में साधु-संतों को ठहराए जाने वाले श्रीराम मंदिर में बिल्कुल पास है। पुरानी मंडी बिजनेसमैन एसोसिएशन के प्रधान जंग बहादुर शर्मा ने कहा कि विगत शुक्रवार की शाम 3:30 बजे पुरानी मंडी चौक पर लगे खंभे पर तारों से चिंगारी निकलीं। इसके बाद शाम 6:30 और रात 9:30 बजे फिर चिंगारियां निकलीं। दुकानदारों द्वारा सूचित करने पर बिजली कर्मी आए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। रात 12:30 बजे के करीब तारों से काफी चिंगारियां निकलने के साथ आग भड़क गई और देखते ही देखते उसने साथ लगती एक दुकान और कुछ खोखों को अपनी चपेट में ले लिया। दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदारों ने उचित आश्वासन न मिलने पर सड़क पर वाहन खड़े कर उसे बंद कर दिया। दुकानदारों का आरोप था कि जब एक ही खंभे पर दर्जन से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे तब बिजली विभाग ने पुलिस की देखरेख में जबरन लगवा दिए और दुकानदारों की एक नहीं सुनी। नतीजतन आज गर्मी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। खंभे पर स्मार्ट मीटर के अलाआ, केबल, जीओ फाइबर, टेलीफोन आदि तारें बिछाई गई हैं। उन्होंने मांग की कि सुरक्षित स्थान पर खंभे शिफ्ट किए जाएं। सीमित स्मार्ट मीटर ही खंभों या लोगों के घरों के बाहर लगवा दें। तारों के जाल को खत्म किया जाए। आग की चपेट में आई दुकान के मालिक बबलू शुक्ला के अनुसार उनका लाखों का नुकसान हो गया है। दुकान के भीतर सारी क्राॅकरी व दूसरी सामग्री जल गई। इस बीच जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले हफ्ते से खंभे और तारें शिफ्ट करने का काम शुरू करवाया जाएगा। इसके साथ नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले ही हमारी सुन लेते तो नहीं होती यह घटना
दुकानदारों का कहना है कि अगर पहले ही बिजली विभाग हमारी सुन लेता तो आज ऐसी घटना नहीं होती। स्थानीय दुकानदार लवली आनंद, विन्नी खजूरिया, विक्की जंडियाल व हनी शर्मा का कहना है कि पिछले साल लोहड़ी के दूसरे दिन भी स्थानीय गली में खंभे पर आग लगने से करीब आठ स्मार्ट मीटर जल गए थे। पुरानी मंडी चौक अति व्यस्त चौक है। यहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में तारों और मीटरों के जाल के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
कोट...
बिजली का लोड बढ़ने के कारण आग लगी है। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अगर एक खंभे पर ज्यादा स्मार्ट मीटर लगे हैं तो कुछ को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन