{"_id":"56eaaf4808a192bd29a32329a3698ada","slug":"fire-in-pakistani-forest-20-landmine-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पहुंची पाक जंगलों की आग, 20 बारूदी सुरंगों में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पहुंची पाक जंगलों की आग, 20 बारूदी सुरंगों में विस्फोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेंढर
Updated Mon, 11 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलनोई सेक्टर के उस पार पाकिस्तानी इलाके में रविवार रात को अचानक आग लग जाने से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी इलाके में जंगल में लगी आग से करीब 15 से 20 बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़ गए। इसकी आवाज दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग पाक सीमा से होती हुई भारतीय सीमा तक पहुंच गई थी लेकिन सोमवार सुबह मेंढर तहसील इलाके में तेज बारिश के कारण आग स्वयं बुझ गई। सेना के मुताबिक इस आग से भारतीय सीमावर्ती इलाके में कोई क्षति नहीं हुई है। हालांकि, सेना पैनी नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन