{"_id":"0fbfb125eca92ebdc2749c2d742e4438","slug":"fire-in-judge-house-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
एंटी क्रप्शन कोर्ट के जज के घर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। तीन दमकल वाहनों की मदद से तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर में एंटी क्रप्शन कोर्ट में जज यशपाल बोरनी अंबफला में सरकारी आवास की दूसरी मंजिल में अपने परिवार सहित रहते हैं।
शनिवार को वह उधमपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होने गए थे। रविवार को सुबह यह हादसा हुआ। रिहाड़ी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे के करीब घर के एक कमरे में आग लगी।
आग की चपेट में घर के तीन कमरे, लॉबी और किचन भी आ गए। इससे घर में रखा इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। यहां तक कि कमरों की छतें भी पूरी तरह से काली हो गईं।
विज्ञापन
आग लगने से नीचे के क्वार्टरों में रह रहे लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग को सूचित किया। उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था।