फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in home

Jammu News: गुज्जरों के दो कुल्लों में शार्ट सर्किट से आग, मासूम निहारते रहे आशियाने

Thu, 16 May 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 16 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
fire in home
जेवर, नकदी, मुर्गियां, बर्तन, घर का सामान, बच्चों की किताबें, राशन और अन्य सामग्री जल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव कूल कलां में शॉर्ट सर्किट से गुज्जर समुदाय के दो कुल्ले जलकर राख हो गए। इसमें जेवर, नकदी, मुर्गियां, बर्तन, घर का सामान, बच्चों की किताबें, राशन और अन्य सामग्री जल गए। बुधवार दोपहर को कुल्लों के नजदीक से गुजरती बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया।
इसके बाद कुल्लों के नजदीक पड़ी पराली में चिंगारी भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही दोनों कुल्लों को चपेट में लेकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। परंतु तेज गर्मी और हवा के कारण आग बड़ी जल्दी से कुल्लों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दे दी। दमकल विभाग ने पहुंचते ही आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। मगर आग बुझाने से पहले ही कुल्लों को जलाकर राख कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। इस मौके पर कुल्लों के मालिक फारूक और रशीद ने बताया कि उनकी जिंदगी भर की कमाई जलकर राख हो गई है। आग की चपेट में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि जानवरों को चराने के लिए बाहर भेजा हुआ था। अगर वह घर पर होते तो नुकसान और ज्यादा बढ़ जाना था। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन जम्मू से आर्थिक संकट से उबरने के लिए मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


आग की चपेट में कुल्ले जलकर राख हो रहे थे। वहीं दूसरी ओर घर के मासूम अपने जलते हुए आशियानों को भरी हुई आंखों से निहार रहे थे। परंतु आग की दहशत के आगे वह बेबस नजर आ रहे थे। मासूम बच्चे अपनी आंखों के सामने अपने घर को आग से तबाह होता देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गांव के सरपंच गुरदीप सैनी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग की पुलिस जांच की जानी चाहिए। पीड़ितों को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उपराज्यपाल प्रशासन को पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed