{"_id":"57ce64474f1c1be9063175da","slug":"fire-in-government-office-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: उपद्रवियों ने सरकारी इमारत में लगाई आग, कई जगह पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: उपद्रवियों ने सरकारी इमारत में लगाई आग, कई जगह पथराव
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
घाटी में अब उपद्रवियों ने सरकारी इमारतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने बारामुला में एक सरकारी दफ्तर में आग लगा दी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कुछ शरारती तत्व बारामुला के खुजबाग स्थित सरकारी इमारत में दाखिल हुए और उसमें आग लगा दी।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आज इलाके में कोई प्रदर्शन और रैली नहीं निकाली गई, ऐसे में कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर इमारत को आग के हवाले किया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन नहीं किया जा सका है।

Trending Videos
कई इलाकों में कर्फ्यू जारी
श्रीनगर में पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : PTI
वहीं दूसरी ओर राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके रंगरेट में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की पिटाई की, जबकि पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक बीती शाम इलाके में पथराव हुआ था।
घाटी के कई इलाकों में पथराव की भी खबरें आ रही है। प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
घाटी के कई इलाकों में पथराव की भी खबरें आ रही है। प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।