{"_id":"63e652770f22dfad86056131","slug":"fire-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-44063-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बीएसएनएल के बॉक्स में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बीएसएनएल के बॉक्स में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के जेडईओ के कार्यालय के पास बीएसएनल का मेन बॉक्स में शुक्रवार को आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों में हड़कंप मचा गया। क्षेत्र में टेलीफोन सेवाएं ठप हो गईं। मौके पर दमकल कर्मचारियों ने पहुंचे कर आग पर पाया।
शुक्रवार दोपहर जेडईओ कार्यालय के पास बीएसएनएल के बक्से में आग लग गई। आग की लपटें निकलने पर आसपास खोखे और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बक्से पास कई दो पहिये वाहन भी खड़े थे। इसको देखकर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि यहां नगर पालिका द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, जितना भी कूड़ा होता है वह खाली जगह देखकर डाल दिया जाता है। लोगों ने कहा कि गंदगी पर किसी राहगीर ने कोई बीड़ी सिगरेट आदि जलती हुई फेंक दी होगी और उससे आग लग गई। लोगों का कहना है अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास सटे खोखे और दो पहिए वाहनों को भी आग चपेट में ले सकती थी।