{"_id":"58f845f84f1c1beb02473a5e","slug":"fire-gutted-in-doda-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण आग का कहर, 45 इमारतों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण आग का कहर, 45 इमारतों को नुकसान
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
डोडा में लगी भीषण आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार-वीरवार की रात आग से एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक डोडा के बटयास इलाके में बीती रात लगी एक भीषण आग में 45 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
आग लगने की ये घटना बुधवार-वीरवार की रात करीब 1 बजे हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात के वक्त अचानक लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसने कुछ ही देर में तमाम इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवान आग पर काबू करने के लिए देर रात तक कड़ी मशक्कत करते रहे। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन