{"_id":"5753d6d14f1c1b7d2810d6f4","slug":"fire-broke-out-near-mughal-road-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: धूं-धू कर जल रहे राजोरी के कई जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: धूं-धू कर जल रहे राजोरी के कई जंगल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sun, 05 Jun 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी से राजोरी जिले के जंगलों में भयंकर आग भड़क गई है। रविवार की रात को जिले के कई इलाकों में भीषण आग लग गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक समय में इतने सारे जंगली इलाके आग की चपेट में हैं। वन विभाग मैन पावर की कमी के चलते आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित शहर के कल्लर, सावंनी, दलोगड़ा, मंजाकोट तहसील के सीमावर्ती गांव गंभीर मुगलां, पंजग्राई, राजोरी थन्नामंडी मुगल रोड स्थित शहर के फतेहपुर इलाकों के जंगलों में भीषण आग लग गई है। इन सभी जंगलों में आग इतना भयानक रूप ले चुकी है कि आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी के चलते आग पर काबू पाने में कई दिक्कतें पेश आ रही हैं। यह सभी जंगलों के क्षेत्र सड़क सुविधा से बेहद दूर हैं। वहां पर फायर ब्रिगेड के वाहनों का पहुंच पाना किसी भी तरह से संभव नहीं हो पा रहा है। इन जंगलों में भड़की भयानक आग के चलते करोड़ों रुपये की वन संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
वन विभाग मैन पावर की कमी के चलते लाचार नजर आ रहा है। विभाग द्वारा कड़े प्रयास करने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा रहा है।
वन विभाग के डीएफओ अनूप सोनी नेे माना कि जिले के कई जंगल भयानक आग की चपेट में आ चुके हैं। वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मैन पावर नहीं होने के चलते आग पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा है।
डीएफओ के अनुसार एक इलाके से आग बुझाते हैं तो दूसरे इलाके से आग लगने की खबर पहुंच जाती है। विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत के साथ काम तो कर रहे हैं, लेकिन समय रहते हर जगह पहुंच कर आग पर काबू पाना संभव नहीं है।