फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire broke out near Mata Vaishno Devi Bhawan, flames were visible till Bhairon Valley

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, प्राकृतिक गुफा से मात्र सौ मीटर दूरी पर हुआ यह हादसा

Tue, 08 Jun 2021 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

माता वैष्णो देवी भवन में मंगलवार को आग लग गई। श्राइन बोर्ड की फायर विंग के कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Fire broke out near Mata Vaishno Devi Bhawan, flames were visible till Bhairon Valley
भवन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार को आग लग गई। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचाया। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया। बता दें कि जहां आग लगी उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिखाई दीं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर विंग के जवानों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल नुकसान के बारे में अभी तक श्राइन बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि मार्च महीने से कोरोना महामारी के चलते सुस्त पड़ी वैष्णो देवी यात्रा में कोरोना कर्फ्यू हटते ही इजाफा होने लगा है। मई में जहां एक हजार से-डेढ़ हजार भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे, वहीं जून में रोजाना का आंकड़ा दो से तीन हजार के बीच पहुंच गया है। इससे धर्मनगरी में रौनक बढ़ने लगी है वहीं, कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौटने लगी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25 सौ के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे। वहीं शनिवार को साम सात बजे तक करीब 35 सौ भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार को हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बहाल रही, जिनका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके साथ ही मां वैष्णो के जयकारों से यात्रा मार्ग सहित धर्मनगरी फिर से गूंजने लगी है।

यह भी पढ़ें- नजीर: देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा, चुनौतियों से भरी जंग की सच्चाई भी जान लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed