{"_id":"61ab0a3314ae7f082038ec94","slug":"fire-broke-out-near-dangola-houseboat-inside-dal-lake-chaos-among-shikara-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: डल झील में आवासीय ढांचे को लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: डल झील में आवासीय ढांचे को लगी आग, सामान जला
Sat, 04 Dec 2021 12:00 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:00 PM IST
सार
श्रीनगर स्थित डल झील के अंदर डंगोला हाउसबोट के पास आग लगने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने दमकम कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
Dal Lake
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डल झील में शनिवार सुबह एक आवासीय ढांचे में आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देख दमकल विभाग को सूचित किया और अपने स्तर पर भी आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेहरू पार्क के पास डल झील में यह घटना हुई, जिसमें निसार अहमद डंगोला के आवासीय ढांचा जल गया। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने वाटर फायर बोट्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अन्य मकानों को जलने से बचाया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रभासन से प्रभावित परिवार को सहायता देने की मांग की। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि सर्दी के बीच बुखारी, हीटर, कांगड़ी आदि का इस्तेमाल से आग लगी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते एक सप्ताह के भीतर घाटी के विभिन्न इलाकों से आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।