फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire broke out in temporary huts of Ramban, three people died

Jammu Kashmir : रामबन की अस्थायी झोपड़ियों में लगी आग, मां और दो बेटियों की जलकर मौत, दो लोग झुलसे

Thu, 31 Aug 2023 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:05 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम रामबन जिले के उखराल तहसील के पंचायत बिंगरा के हामेर गली, ढोक में अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fire broke out in temporary huts of Ramban, three people died
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार देर शाम हथौड़ा ढोक में आग लगने की एक घटना में तीन लोगों (एक मां और उसकी दो बेटियां) की जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम रामबन जिले के उखराल तहसील के पंचायत बिंगरा के हामेर गली, ढोक में अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने कहा कि बिंगारा गांव में हामेर ढोक में तीन अस्थायी झोपड़ियों में आग लग गई है। तीन लोगों की मौत हो गई है और दो को गंभीर हालत में पीएचसी उखराल में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस अग्निकांड में मृतका का पति इब्राहिम (35) पुत्र बोबिया और एक महिला मिर्जा बेगम (55) पत्नी नूरानी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। गर्मी के मौसम में मवेशियों को भी चराने के लिए यह लोग पहाड़ों पर अस्थायी घर बनाते हैं जिनको ढोक कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची है। रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने कहा कि बिंगरा पंचायत के हामेर गली में आग ने तीन लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा कि पीएचसी उखराल से एक मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक की पहचान नजमा 25 और उसकी दो नाबालिग बेटियां अस्मा बानो 6 और इकरा बानो के रूप में की है।

घटना से काफी दुखी हूं। रामबन के डीसी मुसरत इस्लाम से बात कर घायलों के इलाज में हर संभव मदद करने को कहा है। दुख की इस घड़ी में पूरी संवेदना है।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed