{"_id":"60cdbf8c8ebc3e2d46547111","slug":"fire-broke-out-in-mandi-area-of-poonch-and-narwal-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का तांडव: पुंछ के मंडी इलाके और जम्मू के नरवाल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का तांडव: पुंछ के मंडी इलाके और जम्मू के नरवाल में लगी आग
Sat, 19 Jun 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 03:27 PM IST
सार
जम्मू संभाग में दो अलग-अलग घटनाओं ने आग ने जमकर तांडव मचाया। पुंछ में नौ दुकानें आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
जम्मू के नरवाल में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को भीषण आग लग गई। जिसकी जद में आने से नौ दुकानें जलकर खाक हो गईं। उधर, जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) के यार्ड में आग लगने की एक अन्य घटना में एक बस और दर्जनों टायर जल गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के मंडी इलाके में तड़के करीब पौने चार बजे लोरान बस स्टैंड के पास एक दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों तक फैल गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। हालांकि नौ दुकानें जल गईं। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में जम्मू के नरवाल इलाके में ट्रांसपोर्ट नगर में जेकेआरटीसी टायर पंक्चर मरम्मत कार्यशाला में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। दमकल और आपात सेवा के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, पढ़ें कांग्रेस समेत इन दलों की प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: बारामुला में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार