{"_id":"3ce13648cfd73e3b12cd437a4ea37e15","slug":"fire-broke-out-at-jammu-tawi-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगी में आग की अफवाह में स्टेशन पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगी में आग की अफवाह में स्टेशन पर अफरातफरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में वीरवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेलवे स्टेशन में बोगी को आग लगने की खबर फैली। तभी सुरक्षा कर्मी तथा रेलवे कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
रेलवे मुलाजिमों ने सक्रियता दिखाते ही दमकल विभाग को सूचना दे दी। गांधीनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले रेलवे कर्मियों ने आग की बौछार करके आग पर काबू पा लिया। जांच में पाया कि आग पटरी पर लगे कागजों के ढेर पर लगी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर एक ट्रेन खड़ी थी कि तभी बोगी के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं। रेलवे स्टेशन पर शोर मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रेल कर्मी भी मौके पर पहुंचे गए। अफरातफरी में पानी डालने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
तभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। देखा तो आग बोगी को नहीं, बल्कि पटरी पर लगे कागजों के ढेर से उठी थी। बताया जा रहा है कि किसी ने सिगरेट सुलगता हुआ फेंक दिया होगा, जिससे कागजों ने आग पकड़ ली। दो दमकल गाड़ियां रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन उससे पहले ही रेल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को काबू पा लिया।