फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire breaks out at Nawe-Subah complex zero bridge srinagar

नेशनल कांफ्रेंस के 45 साल पुराने ऑफिस में लगी आग

Sun, 31 May 2015 11:05 PM IST
Updated Sun, 31 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
fire breaks out at Nawe-Subah complex zero bridge srinagar

रियासत के प्रमुख विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस के कार्यालय में रविवार को लगी आग में भारी नुकसान हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जम्मू-कश्मीर सीमेंट की इमारत में सुबह लगी भीषण आग ने देखते ही देखते नेकां कार्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


सीमेंट कंपनी के कार्यालय में सुबह छह बजे लगी आग की लपटें पास ही स्थित 45 साल पुराने नेशनल कांफ्रेंस के हेडक्वार्टर तक पहुंच गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 14 दमकलें मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार आग बुझाने के क्रम में विभाग के चार मुलाजिम जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जेके सीमेंट के अलावा कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (खारा) के कार्यालय बुरी तरह जल गए, जबकि नेशनल कांफ्रेंस के कार्यालय में कम नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के सभी रिकार्ड जल गए

fire breaks out at Nawe-Subah complex zero bridge srinagar
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में नेकां नेता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। खारा के वरिष्ठ सदस्य शौकत चौधरी ने कहा कि आग में उनके कार्यालय के सभी रिकार्ड जल गए।

बताया जाता है कि आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने इमारत से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाया। इमारत का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी का होने के कारण देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं।

लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकलें पहुंचीं, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed