फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire breaks in commerce college in jammu

जम्मू में कॉमर्स कॉलेज में प्रिंसिपल के चेंबर में लगी आग

Tue, 21 Mar 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 21 Mar 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
fire breaks in commerce college in jammu
कॉमर्स कॉलेज में आग से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के कामर्स कालेज में प्रधानाचार्य के निजी चैंबर में आग लगने से दहशत फैल गई। हालांकि आग को दूसरे कक्षों तक पहुंचने से रोक लिया गया। चैंबर में सोफे सहित कुछ जरूरी सामान जल गया। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कालेज के प्रिंसिपल भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल चैंबर की खिड़की से साइंस कालेज में मौजूद कुछ लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा। कुछ ही देर के बाद आग भयानक हो गई और खिड़की से बाहर आने लगी। लोगाें ने इसकी जानकारी कालेज प्रबंधन को दी।
विज्ञापन


प्रबंधन की ओर से दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं प्रिंसिपल कमरे के साथ ही अकाउंट सेक्शन भी है। यदि आग इस सेक्शन में पहुंच जाती तो कालेज के पूरे हिसाब-किताब राख हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग से हुआ शार्ट सर्किट

fire breaks in commerce college in jammu
वेल्डिंग से हुआ शार्ट सर्किट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार साइंस कालेज के मुख्य गेट के पास कुछ वेल्डिंग का काम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करते समय तारों में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दरअसल, साइंस कालेज के गेट के पास ही कामर्स कालेज के प्रिंसिपल का कार्यालय है। तारों के आपस में टकराने पर शार्ट सर्किट हुआ और आग चैंबर में जा लगी। 

हादसा शाम को करीब 5 बजे हुआ। तब तक कालेज के स्टूडेंट्स जा चुके थे, जबकि प्रिंसिपल भी सचिवालय में किसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए हुए गए थे। अन्य सेक्शनों में काम करने वाले भी जा चुके थे। यदि वह लोग मौजूद होते और आग फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed