फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fir registered on two doctors

जीएमसी के दो डाक्टरों पर लापरवाही का केस दर्ज

Sun, 11 Oct 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Oct 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
fir registered on two doctors

बख्शीनगर पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत के मामले में जीएमसी की एक महिला डाक्टर सहित दो डाक्टरों के खिलाफ धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


जीएमसी में कार्यरत किरनजीत कौर और नरिंद्र शर्मा के खिलाफ राकेश की लापरवाही से हुई मौत के चलते मामला दर्ज किया है।

दियोली बिश्नाह निवासी ओम प्रकाश का आरोप है कि उनके बेटे राकेश कुमार को डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया था, लेकिन उसके बाद उन्हें कोई ऐसा इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राकेश कुछ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी टांग में गहरी चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया था। ओम प्रकाश के मुताबिक उनके बेटे की सेहत में सुधार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो दिन पहले राकेश को डाक्टरों ने स्वस्थ बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन उसके बाद उन्हें इंजेक्शन लगाने के लिए एक दिन और अस्पताल में रखा गया।  शनिवार को उन्हें पता नहीं डाक्टरों ने कौन सा इंजेक्शन लगाया कि राकेश का शरीर ठंडा पड़ने लगा।


फिर देर शाम को राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हंगामा किया और डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कई घंटों तक जीएमसी गेट के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही। जीएमसी के सुपरिंटेंडेंट और एसएचओ के ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन देर रात को खत्म हुआ।

परिवार के सदस्यों ने अचानक हुई मौत के लिए डाक्टरों को जिम्मेदार ठहराया और ओम प्रकाश ने बख्शीनगर थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने जीएमसी की महिला डा. किरनजीत कौर और नरिंद्र शर्मा के खिलाफ इलाज में लापरवाही करने से हुई मौत के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों डाक्टरों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed